समाज तुंहर दुवार अभियान में रायगढ़ नगर में बैठक सम्पन्न

समाज तुंहर दुवार अभियान में रायगढ़ नगर में बैठक सम्पन्न
@ समाज के सभी प्रतिभावान को सम्मान करने का निर्णय..

रायगढ़ /दुलेन्द्र पटेल अखिल भारतीय अघरिया समाज नगर इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पटेल जी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल जी की नेतृत्व में आज समाज के सभी पदाधिकारीयों ने रायगढ़ में कामता पटेल जी के निवास में बैठक आयोजित किया गया।आज के बैठक में अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पटेल जी ने अपने उद्बोधन में संगठन के मजबूती के लिए प्रत्येक वार्ड में बैठक आयोजित कर उनकी ब्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने हेतु अभिनव कार्य की जानकारी दी।केंद्रीय पदाधिकारियों ने राष्ट्र ब्यापि कार्यक्रम समाज तुंहर द्वार के विषय मे विस्तार से जानकारी दिए।महिला कल्याण भवन के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास हेतु प्रतिबद्धता जताए।बाल सभा आयोजन से पहले वार्ड बैठक कर समाज के सभी प्रतिभावान को सम्मान करने का निर्णय लिए।आज के बैठक में अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय संगठन सचिव भुवन पटेल,प्रेम शंकर चौधरी केंद्रीय संगठन सचिव,केंद्रीय कृषि सचिव देव् कुमार पटेल जी,अंचल प्रभारी पदुम लाल पटेल जी एवम आंचलिक संगठन सचिव दुर्गा पटेल जी,अवतार पटेल उपाध्यक्ष,केंद्रीय प्रतिनिधि मेघनाथ पटेल कुंजराम पटेल कोषाध्यक्ष ,घनश्याम पटेल सचिव,आंचलिक सचिव कामता पटेल, दीपक पटेल, महिला मंच उपाध्यक्ष फुल कुमारी पटेल, जयंती पटेल ,ज्योति पटेल साथ गणमान्य नागरिक,संरक्षक सदस्य एवं क्षेत्रीय टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
