पूंजीपथरा में नवपदस्थ थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह का जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया हार्दिक स्वागत

पूंजीपथरा में नवपदस्थ थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह का जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया हार्दिक स्वागत

तमनार /दुलेन्द्र पटेल नव पदस्थ थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह का थाना पूंजीपथरा में स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिको एवं नवपदस्थ थाना प्रभारी पुलिस स्टाफ का परिचय कराया गया।
ज्ञात हो कि सोमवार की रात ही जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के दो थाना प्रभारियों का अदलबदल किया गया था। जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी कृष्ण कांत सिंह को पूंजीपथरा और पूंजीपथरा थाना प्रभारी मनीष नागर को कोतवाली स्थानांतरित किया गया।थाना प्रभारी कृष्ण कांत सिंह घरघोडा व कोतवाली रायगढ़ में पदस्थ रहते अवैध कबाड़,शराब एवं चोरों पर धर पकड़ करवाई महत्वपूर्ण रहा।थाना पूंजीपथरा बनांचल ओद्योगिक क्षेत्र में अवैध शराब व अवैध कबाड़ पर लगाम लगाना होगा।इस अवसर पर सरपंच गंगा प्रसाद धोबा,उपसरपंच द्वारिका सिंह ठाकुर,पूर्व बीडीसी पितरु मालाकार,श्याम मालाकार,संगीत सागर मांझी एवं थाना पूंजीपथरा स्टाफ की उपस्थिति रही।


