बकरी चराने गई नाबालिक के साथ जंगल में दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तमनार पुलिस जांच में जुटी..
बकरी चराने गई नाबालिक के साथ जंगल में दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तमनार पुलिस जांच में जुटी..

तमनार तमनार थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग के साथ जबरजस्ती दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है पीड़िता की शिकायत पर तमनार पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 376, 506,4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक की पतासाजी में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी किरण गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीते 7 फरवरी को पीड़िता के घर पर परिवार वाले कोई नहीं थे जिसके वजह से वह गांव के समीप जंगल में बकरी चराने गई थी। तभी दोपहर 2 बजे सुनसान जगह का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने नाबालिग को जमीन में पटक कर दुष्कर्म किया।आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म कर पीड़िता को धमकी भी दिया कि अगर वह किसी को घटना के बारे में बताती है तो वह उसे जान से मार देगा। लोकलाज के भय से पीड़िता 2 दिनों तक परिवार के लोगो को नही बताई लेकिन युवक के धमकी से भयभीत नाबालिक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है ।

