तमनार में भारतीय जनता पार्टी ने मनाया पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस
तमनार में भारतीय जनता पार्टी ने मनाया पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 11.2.2021 भाजपा मण्डल तमनार एवं रोडोपाली के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा 11फरवरी गुरुवार शाम 5:00 बजे करण भवन तमनार में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय दर्शन के प्रणेता तथा हमारे प्रेरणा स्रोत,बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, द्रष्टा , कुशल संगठनशास्त्री,शिक्षाविद् , भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे।अंत्योदय की इसी परिकल्पना को विश्व पटल पर स्थान दिलाने विश्व के लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अनेकों योजनाओं तथा कार्यक्रमों के माध्यम से साकार कर रहे हैं।
कार्यक्रम में सतीश चंद्र बेहरा भाजपा जिला महामंत्री,विनायक पटनायक भाजयुमो जिलाध्यक्ष,गोकुलानंद पटनायक वरिष्ठ भाजपा,जतिन कुमार साहू मंडल अध्यक्ष तमनार, बंशीधर चौधरी मंडल अध्यक्ष रोडोपाली, कैलाश पटनायक पूर्व मण्डल अध्यक्ष, राजेश बेहरा महामंत्री, गिरजा शंकर पटेल किसान मोर्चा महामंत्री रूप चंद गुप्ता वरिष्ठ भाजपा रामचरण कुंभकार नगर अध्यक्ष दीपक पटनायक भाजयुमो मंडल अध्यक्ष,पितेश बेहरा युवा मोर्चा गौरी गुप्ता मनोज देवांगन विजय ठाकुर अजय दास गोविंद पटेल राजेन्द्र बीसी,दाता राम अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

