तमनार
तमनार – गोढ़ी सड़क केशला पाठ के पास अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा मौके पर ही मौत..तमनार पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

तमनार – गोढ़ी सड़क केशला पाठ के पास अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा मौके पर ही मौत..तमनार पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

तमनार 19.2.2021 तमनार थाना अंतर्गत तमनार – गोढ़ी सड़क केशला पाठ के पास अज्ञात वाहन के रौंदने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना तमनार से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय साहू ने तमनार थाना में सूचना दी जिस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मर्ग कायम पंचनामा करवाई कर शव को पीएम हेतु सीएचसी तमनार भेजा गया।मृतक की शिनाख्ती मृतक भंवर सिंह साहू पिता परस राम साहू 35 वर्ष निवासी गोढ़ी के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह मृतक गोढ़ी रायगढ़ सड़क में केशला पाठ नदी तरफ गया था।तमनार -रायगढ़ सड़क में हर दिन सैकड़ो वाहन चलते है गांवो के पास भी वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाई जाती है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं घट रही है।


