कोलम में अभा अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन 2021शुभारम्भ

कोलम में अभा अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन 2021शुभारम्भ
सराईटोला जोबरो कोलम के सामाजिक प्रकरण एवं सामाजिक समस्याओं पर विचार विमर्श कर किया गया निपटारा..

तमनार/दुलेन्द्र पटेल 20.2.2021 अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार का 48 वां वार्षिक सम्मेलन 2021 का ग्राम कोलम में 20 फरवरी को मानसिंह नायक की अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना किया गया। वार्षिक सम्मेलन में परिवार सहयोग राशि,परिवार सर्वेक्षण विवाह पंजीयन जमा किया गया।सराइटोला जोबरो कोलम के सामाजिक प्रकरण एवं सामाजिक समस्याओं पर विचार विमर्श कर निपटारा किया गया।

द्वितीय दिवस अघरिया समाज के 10 वीं,12 वीं के छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट सफलता हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मान,कोरोना योद्धाओ डॉक्टर इंजीनियर, मितानिन, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।क्षेत्रीय अध्यक्ष मान सिंह नायक ने बताया कि वार्षिक सम्मेलन में सामाजिक समस्याओं के निदान, सामाजिक सुदृढ़ता, उत्थान एवं नवीन कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श,वरिष्ठजनो का सम्मान एवं 10 वीं,12 वीं में उत्कृष्ट सफलता हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मान,कोरोना योद्धा मितानिन,आगनबाड़ी कार्यकर्ता,नर्स डॉक्टर,नवोदय चयनित छात्र छात्राओं,इंजीनियर,रंगोली,सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रश्नोत्तरी हेतु छात्र छात्राओं युवा महिलाओ को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में मान सिंह नायक,पूर्व अध्यक्ष अमृत चौधरी, धनी राम चौधरी,हेमलाल पटेल,दिनेश चौधरी, याद लाल नायक,दुलेन्द्र पटेल,शुक्लम्बर चौधरी,परमानंद चौधरी,ईश्वर नायक,राम कुमार पटेल,सीता राम पटेल,तेज राम नायक,गोपाल पटेल,गिरधर चौधरी,भुवनेश्वर नायक, सुंदर लाल पटेल,नरेश पटेल,सरोजनी पटेल,दामोदर चौधरी, महेश पटेल, डमरू पटेल, ठंडा राम,सुनील पटेल,हेतराम पटेल,सुरेन्द्र पटेल,पुनिराम पटेल, बाबूलाल पटेल, संजय चौधरी चन्द्रिका नायक,हेमलाल पटेल,केशव नायक,हरिशंकर पटेल,भोजराम पटेल, सलिक राम पटेल,चन्द्रिका पटेल, रघुनाथ चौधरी,चित्रसेन पटेल अन्य समाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।



