अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन 2021 कोलम में सम्पन्न ?समाज के कोरोना योद्धाओं,बोर्ड परीक्षा के मेधावी को मेडल प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मान

अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन 2021 कोलम में सम्पन्न
?समाज के कोरोना योद्धाओं,बोर्ड परीक्षा के मेधावी को मेडल प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मान
तमनार (दुलेन्द्र कुमार) 22.2.2020 अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार का 48 वां वार्षिक सम्मेलन 20 व 21 फरवरी रविवार को ग्राम कोलम (तमनार) में मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मान सिंह नायक अध्यक्षता एवं छ ग सहित 6 चौधरी,18 नायक,60 पटेल गोत्र के हजारो सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति में भव्य संपन्न हुआ।
10 व 12 वीं परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता,रंगोली प्रतियोगिता सामाजिक प्रतिभाओ व कोरोना योद्धाओं डॉक्टर,मितानिन, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को प्रमाण पत्र,मेडल से सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम इष्टदेव श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर अतिथियों का पुष्पहार तिलक रोली व बेच लगाकर भव्य स्वागत किया गया।नन्ही बेटी आशी नायक द्वारा नृत्य व पूजा साथियों द्वारा स्वागत गीत,राधा चौधरी कृष्ण भजन,अंजली नायक प्रेरक वक्तव्य,कालावती पटेल द्वारा भोजली गीत प्रस्तुति से गदगद हुए। स्वागत उद्बोधन यादलाल नायक,वार्षिक प्रतिवेदन हेमलाल पटेल सचिव ने बताया कि तमनार क्षेत्र में 57 गांव 15 परिक्षेत्र है।सामाजिक प्रकरण,संरक्षक सदस्यता विभिन्न गतिविधियों की जानकारी व महासचिव दुलेन्द्र पटेल ने कोरोना काल मे राशन समाग्रियां प्रदाय जानकारी एवं कोषाध्यक्ष धनीराम चौधरी द्वारा सारगर्भित वार्षिक आय व्यय प्रतिवेदन में पारिवारिक वार्षिक सदस्यता शुल्क,विवाह पंजीयन अन्य की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि भुवनेश्वर पटेल केंद्रीय अध्यक्ष ने कहाकि तमनार क्षेत्र अघरिया समाज नियमावली परिपालन , सामाजिक सुदृढता उत्थान में सराहनीय है।तमनार के सामाजिक गतिविधियों का अनुसरण करते सभी क्षेत्रो में परिपालन करें। तमनार क्षेत्र की परिवार सर्वेक्षण,वार्षिक सहयोग राशि,विवाह पंजीयन,आर्थिक प्रतिवेदन,अन्य गतिविधियों में पारदर्शिता है। वार्षिक सम्मेलन व सामाजिक विकास में महिलाओ का महत्वपूर्ण योगदान है।कोरोना संकटकाल मे अप्रवासी श्रमिको को समाज द्वारा प्रशासन के साथ 25 क्वींटल से अधिक राशन सामग्रियां प्रदाय कर गौरव बढ़ाया।साथ ही वार्षिक सम्मेलन में समाज के चिकित्सक,आगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन सहित सैकड़ों कोरोना योद्धाओ की सम्मान हेतु प्रशंसा किया गया। आस्था का केंद्र अघरिया धाम भव्य नवनिर्माण के लिए यथा सहयोग करने आव्हान किया गया। केंद्रीय महासचिव दीनदयाल पटेल ने सम्मेलन में सैकड़ों माता बहनो वरिष्ठजनों को संबोधित करते कहाकि तमनार का वार्षिक सम्मेलन भव्य ऐतिहासिक है। तमनार क्षेत्र की सामाजिक संगठन सुदृढ़ता एकता नियमावली परिपालन अग्रणी है।समाज के सर्वांगीण विकास हेतु सामाजिक पदाधिकारियों को नमन करता हूँ।केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश चौधरी ने संरक्षक सदस्यता में वृद्धि एवं सामाजिक नियमों के परिपालन में प्रत्येक आत्मीयजन एवं पदाधिकारियों को दृढ़ रहने का आह्वान किया।

सामाजिक सुदृठता, एकता,उत्थान नवीन कार्य योजनाओं एवं युवाओ महिलाओं की भूमिका पर संरक्षक बिहारी पटेल,अवध राम पटेल, चन्द्रशेखर चौधरी, नरेश पटेल,धनन्जय पटेल,भुवन पटेल, प्रेमशंकर चौधरी, दामोदर चौधरी,पीएन पटेल,कमल पटेल,रामदयाल पटेल अन्य वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया।समस्त अतिथियों सामाजिक माता बहनों बन्धुओ का आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा किया गया।रंगोली प्रतियोगिता में अंजली पटेल, अंजू चौधरी, चंदा चौधरी, लता पटेल,अंजली नायक, देवकुमारी नायक द्वारा मनमोहक रंगोली में मंत्रमुग्ध हुए।सामाजिक प्रश्नोत्तरी में छात्र छात्राओ युवा महिलाओ वरिष्ठजनों सामाजिक बंधुओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सम्मेलन का कुशल मंच संचालन तेज राम नायक,महासचिव दुलेन्द्र पटेल द्वारा किया गया। स्वागताकांक्षि ग्राम कोलम परिक्षेत्र बरकसपाली ने स्वादिष्ट भोजन मिष्ठान खिलाने में सराहनीय योगदान रहा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भुवनेश्वर पटेल केंद्रीय अध्यक्ष,अध्यक्षता मानसिंह नायक,महासचिव दीनदयाल पटेल,केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश चौधरी,पूर्व अध्यक्ष अमृत लाल चौधरी, उदय नाथ पटेल,पूर्व अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,टीकम सिंह चौधरी, परखित पटेल, कामता पटेल,भोज राम पटेल,दुर्योधन पटेल,पुसौर अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी,खरसिया अध्यक्ष अवधराम पटेल,नरेश पटेल,धनंजय पटेल,प्रेमशंकर चौधरी, भुवन पटेल, डॉ दुर्गा पटेल,केंद्रीय प्रतिनिधि यादलाल नायक,बंशी धर चौधरी,दामोदर पटेल अन्य अतिथिगण एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी परिक्षेत्रध्यक्ष ग्रामाध्यक्ष एवं सैकड़ो माता बहनों युवा,गणमान्य नागरिक,सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति रही।
