स्वच्छता दूतों का आंदोलन को समर्थन करने कलेक्टोरेट पहुंचे भाजपा ?️स्वच्छता कर्मियों के साथ नाइंसाफी बर्दास्त नहींं – ओपी चौधरी

स्वच्छता दूतों का आंदोलन को समर्थन करने कलेक्टोरेट पहुंचे भाजपा
?️स्वच्छता कर्मियों के साथ नाइंसाफी बर्दास्त नहींं – ओपी चौधरी

रायगढ़ प्रदेश भाजपा के मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज कलेक्टोरेट के सामने आंदोलनरत स्वच्छता कर्मियों के बीच जाकर, उनके आंदोलन का समर्थन किया। इनके साथ प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला एवं जिला भाजपा के प्रवक्ता मनीष शर्मा भी आंदोलन के समर्थन में खड़े नजर आये। स्वच्छता कर्मीयों के साथ हो रहे अन्याय को अत्यंत ही दुर्भाग्य पूर्ण निरुपित करते हुये ओ.पी. चौधरी ने आरोप लगाया कि यह प्रदेश सरकार की मंशा को स्पष्ठ कर रही है कि उनको, इनके साथ हो रहे अन्याय से कोई सारोकार नहीं। उन्होंने कहा हम सभी जानते है कि विश्व कोविड-19 जैसे भयंकर महामारी से जुझ रहा है ऐसे विपरित परिस्थितियों में जब मानव स्वंय अपने सगे संबंधियों से दूरी बनाकर रहने में विवश है, पुत्र अपने पिता की अर्थी को कांधा नही दे पा रहा, प्रकति के साथ हुये छेड़छाड़ का दंड हम सभी ने भोगा। ऐसे कठिन दौर में हमारी सेवा के लिये यदि कोई खड़ा है तो वह है हमारे स्वच्छता दुत एवं स्वास्थ्य दुत। आज भूपेश राज में हमारे यह स्वच्छता दुत अपने लिये इंसाफ मांगने, धरने में बैठने को मजबूर है। प्रदेश सरकार पर आरोप मढ़ते हुए श्री चौधरी ने कहा कोरे वादे एवं झुठ की बुनियाद डालकर इन्होने सत्ता रुपी ईमारत खड़ी की है तो इनका हृदय भी उसी तरह कठोर हो चला है। जो इनको स्वच्छता दुतो की तकलीफ नजर नहीं आ रही। बताया जाता है कि आज जिला भाजपा की आवश्यक बैठक में रायगढ़ आये ओ.पी. चौधरी को जैसे ही स्वच्छता कर्मियों के आंदोलन की खबर लगी वे तत्काल धरना स्थल में पहॅुचकर स्वच्छता कर्मियों की व्यथा सुनी। स्वचछता कर्मियों ने बताया कि राज्य आपदा मिशन निधीमत अंतर्गत इन्हे 29.09.2020 से स्वच्छता कर्मी पद मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में नियुक्त किया गया है। वो भी ऐसे कठिन दौर में जब मानव समाज एक छोटे से अदृश्य वायरस के डर से घरों में कैद था ,ये अपना सामाजिक कर्तव्य निभाने, इन पदों में कार्यरत हुये परंतु अब स्थिति पहले से बेहतर है तो इन्हे इनके कार्यो से मुक्त किया जा रहा है। स्वच्छता कर्मियों की टीम को महसुस कर ओ.पी. चौधरी ने तत्काल जिला प्रशासन के मुखिया से बात की और आंदोलनरत स्वच्छता दूतोंं को इनसे मिलवाया। कड़े लहजे में ओ.पी. चौधरी ने कहा कि इनके साथ हो रही नाइंसाफी हमें मंजुर नहीं यदि जिला प्रशासन तत्काल इनके आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती तो पूरी भाजपा मुखर होकर इसके लिये आंदोलन करेगी। उन्होने कहा कि सर्वप्रथम कल ही इन स्वच्छता दूतोंं को कोरोना वेक्सीन की पहली डोज दी जाये। केन्द्र सरकार की मंशा कोरोना वैक्सीन को लेकर बेहद स्पष्ट है कि स्वास्थ्य कर्मचारी एवं स्वच्छता कर्मियों को पहले चरण में ही वैक्सीन लगना है परंतु हमने कोरोना काल के प्रथम माह से ही प्रदेश सरकार की विपरीत कार्यप्रणाली को देखा है इनकी इच्छाशक्ति है ही नही कि ये इस भयंकर महामारी से लड़ सकें। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला ने भी इनको आश्वस्त करते हुये कहा कि हम पूरी उर्जा के साथ आप लोगो को न्याय दिलाने हेतु संघर्ष करेंगे


