ओपी जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 7वां दिन, संस्कार एकेडमी रायगढ़ के बल्लेबाजों के दम से कोरबा हारकर प्रतियोगिता से बाहर ..
ओपी जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 7वां दिन,
संस्कार एकेडमी रायगढ़ के बल्लेबाजों के दम से कोरबा हारकर प्रतियोगिता से बाहर

घरघोड़ा 25.2.2021 ओ पी जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा के सातवें दिन आज एक ही मैच एस एस क्लब कोरबा व संस्कार अकैडमी रायगढ़ के मध्य खेला गया। जिसे रायगढ़ में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही यह निर्धारित हो गया कि पहले सेमीफाइनल में महालक्ष्मी टाइगर्स कोरबा एवम् दूसरे सेमीफाइनल में ऑल स्टार क्लब घरघोड़ा, संस्कार एकेडमी रायगढ़ से टकराएगी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज का यह मैच बहुत ही महत्वपूर्ण था क्योंकि एक छोटी सी गलती दोनों ही टीमों के लिए भारी पड़ सकती थी और दोनों ही टीम प्रतियोगिता से बाहर हो सकती थी इस बात को ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमों ने बहुत संभलकर आज का मैच को खेल रहे थे। टॉस जीतकर कोरबा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने रायगढ़ के सधी हुई गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाए और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 133 रन ही जुटा सके। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी संस्कार अकैडमी रायगढ़ के बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया और उसके दिग्गज बल्लेबाजों नीलेश, करन एवं राहुल के शानदार बल्लेबाजी के सहयोग से मैच को 7 विकेट खोकर 137 रन बना लिए और मैच को आसानी से 3 विकेट से जीत लिया। कोरबा के लिए अजय पवन और ओम ने दो-दो विकेट लिए लेकिन यह नाकाफी था। क्योंकि टीम के पास संघर्ष करने के लिए पर्याप्त रन नहीं थे।


