भाजपा मंडल रोडोपाली का बैठक में विकास महतो ने कार्यकर्ताओ को किया प्रोत्साहित

भाजपा मंडल रोडोपाली का बैठक में विकास महतो ने कार्यकर्ताओ को किया प्रोत्साहित

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 25.2.2021 भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ के निर्देशानुसार भाजपा मंडल रोडोपाली में 25 फरवरी को फॉर्म हाउस ढ़ोलनारा में रायगढ़ जिला सह प्रभारी विकास महतो भाजपा जिला महामंत्री सतीश चन्द बेहरा,पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया,जिला मंत्री रत्थुलाल गुप्ता,डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया,पूर्व डीडीसी उत्तराकुंवर अरुण राय,रमेश बेहरा,महेश भोय अन्य की उपस्थिति में मण्डल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक सह संयोजक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा परिचर्चा कर प्रोत्साहित की गई।रायगढ़ जिला सह प्रभारी विकास महतो ने रोडोपाली मण्डल के शक्ति केंद्र में कुल 11 शक्ति केंद्र बढ़ाने एवं संगठन सुदृटता की बात कही साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के सम्बंध में एक जुटकर होकर आवाज बुलंद करने आव्हान किया। इस बैठक में मण्डल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी,महामंत्री प्रताप बेहरा,महेश भोय अशोक पटेल सहित मण्डल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक सह संयोजक पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


