भाजपा तमनार बैठक में घटोरिया कसडोल में सम्पन्न ?कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में एक जुटकर होकर आवाज बुलंद करें – विकास महतो

भाजपा तमनार बैठक में घटोरिया कसडोल में सम्पन्न
?कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में एक जुटकर होकर आवाज बुलंद करें – विकास महतो

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 25.2.2021 भारतीय जनता पार्टी मण्डल तमनार का बैठक 25 फरवरी को घटोरिया कसडोल में भाजपा जिला सह प्रभारी विकास महतो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। भाजपा जिला रायगढ के निर्देशानुसार भाजपा मंडल तमनार में 25 फरवरी को मॉ घटेश्वरी कसडोल में रायगढ़ जिला संगठन सह प्रभारी विकास महतो, सतीशचन्द्र बेहरा जिला महामंत्री भाजपा, सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री,रत्थु लाल गुप्ता जिला मंत्री,विनायक पटनायक भाजयुमो जिलाध्यक्ष,जतिन साव मंडल अध्यक्ष तमनार,कैलाश पटनायक पूर्व मंडल अध्यक्ष,महेश उरांव अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री,रमेश बेहरा प्रदेश सदस्य किसान मोर्चा ,गीतांजलि पटनायक प्रदेश सदस्य महिला मोर्चा, जागेश्वर बेहरा बीडीसी ममता साव, जानकी राठिया एवं मण्डल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक सह संयोजक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा परिचर्चा कर प्रोत्साहित की गई।रायगढ़ जिला सह प्रभारी विकास महतो ने मण्डल शक्ति केंद्र एवं तमनार मंडल में संगठन रूपरेखा,संगठन सुदृटता की बात कही साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में एक जुटकर होकर आवाज बुलंद करने प्रोत्साहित किया। इस बैठक में मण्डल महामंत्री सीताराम पटनायक,राजेश बेहरा,दीपक पटनायक,रामचरन कुम्भकार,राम पटनायक अन्य पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक सह संयोजक पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


