ओपन चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता डारआमा का भव्य शुभारम्भ

ओपन चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता डारआमा का भव्य शुभारम्भ

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 26.2.2021
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के अंतिम छोर में खडग्धरणी माई के गोद मे बसा ग्राम ढेंगुरचुआ डारआमा में देशी स्टार क्रिकेट क्लब समस्त ग्रामवासी द्वारा ओपन चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 फरवरी को बीडीसी सत्यवती सुकलाल राठिया के मुख्य आतिथ्य में शुभारम्भ किया गया।सर्वप्रथम मैदान बेट,बाल एवं स्टम्प का पूजा अर्चना नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया गया। ओपनिंग मैच गेरवानी विरुद्ध जीवरी खेला गया।टॉस विजेता जीवरी ने बल्लेबाजी करते 86 रन बनाया जिसका पीछा करते गेरवानी ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया।दूसरा मैच
ढेंगुरचुआ विरुद्ध डारआमा खेला गया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 12 हजार रुपये व कप
द्वितीय पुरुस्कार 7 हजार रुपये व कप , मेन ऑफ दी मैच,मेंन ऑफ दी सीरीज एवं अन्य आकर्षक पुरुस्कार रखा गया है। प्रतियोगिता में गेरवानी,सराईपाली,भूईकुर्री,कसडोल,तमनार स्थानीय टीम डारआमा,ढेंगुरचुआ ठरकपुर सहित 22 टीम ने भाग लिया है। मुख्य अतिथि बीडीसी सत्यवती राठिया द्वारा सभी खिलाड़ियों को अनुशासित खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्यवती सुकलाल राठिया बीडीसी,सरपंच उत्तरा राठिया,रामु दास महंत,पूर्व सरपंच माया राम सिदार,उप सरपंच गजानन डनसेना,वरिष्ठ नेता सुरेश नायक,हेमराम पटेल,रामप्रसाद किसान,लीला राम पटेल,फकीरचन्द,होरी लाल खड़िया अन्य अतिथियों की उपस्थिति में शुभारम्भ किया गया।आयोजन समिति अध्यक्ष राखी राम सिदार,रूपसिंह सिदार,राजू खड़िया,झकेतन धनवार,सीता राम,शांति लाल अन्य सदस्यगणों की उपस्थिति रही।
