शारदा मन्दिर में तुलसी मानस मंच द्वारा श्रीराम चरित्र मानस पाठ

शारदा मन्दिर में तुलसी मानस मंच द्वारा श्रीराम चरित्र मानस पाठ

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 2.3.2021
तमनार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लिबरा, झरना,धौराभाठा, टपरंगा के चौराहे पर सुमेरूडोंगरी में स्थित मैहर वाली मां शारदा देवी मंदिर के प्रांगण में 1 मार्च 2021 दिन सोमवार को तुलसी मानस मंच की बैठक हुई।
सर्वप्रथम महावीर हनुमान की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक राम चरित्र मानस विषय पर शुरुआत हुई।
सर्वप्रथम सदानंद पटनायक रामायण के साथ सामूहिक किष्किंधा कांड पाठन गायन किया गया। शारदा मंदिर के पुजारी संतोषानंद जी के द्वारा जटायु के संबंध में बताया कि माता सीता की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए। ऐसे राम भक्त जो नारी का सम्मान नारी अस्मिता वर्तमान समाज के लिए अच्छा उदाहरण है।
तत्पश्चात राम चरित्र मानस के ख्याति कथाकार गोकुलानंद पटनायक लिबरा वाले ने कहा कि श्रीराम को पाने के लिए भक्तों को सच्चा सरल सहृदय निश्चल प्रेमी होना चाहिए।
तुलसी मानस मंच उपस्थित सर्वश्री संतोषानंद मंदिर के पुजारी, गोकुलानंद पटनायक कथाकार लिबरा,
परमानंद पटनायक जी से.नि.सी.एम.ओ.लिबरा,
बनमाली प्रसाद सिदार से.नि. व्याख्याता जांजगीर,
भवानी शंकर बेहरा से.नि. शिक्षक धौराभाठा,
एस.पी.गुप्ता से.नि. शिक्षक धौराभाठा,
अकुर गुप्ता गीता प्रवर्चक झाराडीह,नित्यानंद श्रीवास वादक गोड़ी, राम लाल साव रामायणिक झरना, प्रेम सागर गुप्ता रामायणिक खुरुषलेंंगा, झसकेतन प्रधान झरना, जयराम गुप्ता झाराडिह, मनोज पटेल पटरंगा, समेनाथ पटेल टपरंगा, रविशंकर गुप्ता टपरंगा एवं दर्जनों महिलाएं ग्राम टपरंगा की उपस्थिति रहीं ।
