पूर्व सांसद आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कसडोल भागवत कथा में शामिल होंकर राधा माधव आश्रम नेत्रहीन विद्यालय के सेवा कार्य से हुए गदगद..

पूर्व सांसद आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कसडोल भागवत कथा में शामिल होंकर राधा माधव आश्रम नेत्रहीन विद्यालय के सेवा कार्य से हुए गदगद..
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 5.3.2021 पूर्व सांसद एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदिवासी नेता नंदकुमार साय जी आज 5 मार्च को राधा माधव आश्रम कसडोल में चल रहे भागवत कथा,सवा लाख शिवलिंग रुद्र महायज्ञ में शामिल होकर आशीर्वचन लिए।उन्होंने राधा माधव आश्रम नेत्रहीन विद्यालय का सेवा कार्य व्यवस्था देखकर गदगद हुए।
नन्दकुमार साय ने कहाकि मानव का शरीर विकलांग हो सकता है उसकी आत्मा नही,शरीर की शक्ति आत्मा से होती है। नेत्रहीनो में विलक्षण प्रतिभा होती है।नेत्रहीनों का बड़ा बड़ा इतिहास है। राधा माधव नेत्रहीन विद्यालय कसडोल के संचालक योगेश महाराज ने 43 नेत्रहीन बच्चों को अन्य बच्चों की तरह शिक्षित ज्ञानवान बनाने उनका पालन पोषण में सराहनीय पुनीत कार्य कर रहे है। इन्होंने नेत्रहीनों के अंदर के कला कौशल दृढ़ इच्छा शक्ति को पहचान कर समाज मे उत्कृष्ट कार्य,आत्मनिर्भर बनने हरसंभव प्रयास हेतु बधाई दिया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,मानस वक्ता गोकुलानंद पटनायक,भाजपा जिला महामंत्री सतीशचन्द बेहरा, मण्डलाध्यक्ष जतिंन साव,विद्याधर साव, दयानंद पटनायक अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

