अभा अघरिया समाज की जनगणना हेतु बैठक पैता में सम्पन्न ?सामाजिक आर्थिक जनगणना में युवा महिला समाजिक बन्धुओ सहयोग करें – भुवनेश्वर पटेल

अभा अघरिया समाज की जनगणना हेतु बैठक पैता में सम्पन्न
?सामाजिक आर्थिक जनगणना में युवा महिला समाजिक बन्धुओ सहयोग करें – भुवनेश्वर पटेल
रायगढ़ /दुलेन्द्र पटेल 11.3.2021 अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति बैठक पैता बसना में सर्वसम्मति से निर्णय अनुसार केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल के नेतृत्व में अघरिया समाज के समस्त पदाधिकारियों के सहयोग से आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना के कार्य आरम्भ किया जा रहा है।जिसमे 14 मार्च तक ग्राम अध्यक्षों तक फार्म वितरण क्षेत्रीय अध्यक्ष बैठक बुलाकर वितरण करना।15 मार्च से 19 मार्च तक परिक्षेत्र अध्यक्षों द्वारा ग्राम अध्यक्ष के सहयोग से जनगणना पूर्ण कराना।20 मार्च को ग्राम अध्यक्षों से प्रपत्र संकलन कर परिक्षेत्रीय समितियों द्वारा क्षेत्रीय समिति में प्रस्तुत करना।22 मार्च तक क्षेत्रीय समिति सभी प्रारूप का गोसवारा बनाकर केंद्रीय समिति को प्रस्तुत करना है।

जनगणना प्रशिक्षक केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश चौधरी द्वारा सामाजिक आर्थिक जनगणना प्रपत्र के बारे में जानकारी दी गई साथ ही समन्वयक,प्रभारी,अधिकारी अन्य की कार्य दायित्वों को बताया गया।
केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने कहा कि समाज तुंहर द्वार के माध्यम से गांव में जन जागरूकता लाई जा रही है अघरिया धाम पैता ड्रीम प्रोजेक्ट हेतु कार्य योजना बनाई जा रही है।अघरिया समाज डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से 27000 लोग जुड़ कर समाज की गतिविधियों का जानकारी हासिल की जा रही है। महासचिव दीनदयाल पटेल ने बताया कि समाज तुंहर द्वार के माध्यम से ग्रामीण व क्षेत्रीय समिति महिलाओं और युवाओं को जोड़कर समाज के गतिविधियों को अवगत कराएं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोती पटेल ने कहा कि अघरिया धाम छत्तीसगढ़ के साथ पूरे भारतवर्ष में दर्शनीय स्थल के रूप में विख्यात होगा। अघरिया धाम के नवनिर्माण में रसीद पंपलेट पोस्टर गांव गांव तक पहुंचाई जाएगी। केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल ने कहाकि सामाजिक बंधुओं के साथ बैठक समाज तुंहर द्वार के माध्यम से लोगों की विचार मार्गदर्शन आया है कि महिला मंच युवा मंच के सदस्य सामाजिक बैठक में शामिल हो। अघरिया धाम के सपना हेतु हर संभव प्रयास की जा रही है।इस बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी,आंचलिक व क्षेत्रीय पदाधिकरियों की उपस्थिति रही।
