ग्राम बजरमुड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने किया महिलाओं का सम्मान

ग्राम बजरमुड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने किया महिलाओं का सम्मान

तमनार /दुलेन्द्र पटेल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदानी फाउंडेशन रायगढ़ के द्वारा आज महिलाओं के सम्मान व उन्होंने गरिमा प्रदान करने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्राम करवाही में प्रेरणा महिला समूह के दोना पत्तल निर्माण इकाई का उदघाटन किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम खेल स्पर्धा आयोजित की गई जिसमें खो-खो, हांडी फोड़, फुगड़ी नृत्य और चम्मच रेस का आयोजन किया गया उसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम की महिलाओं के द्वारा सामूहिक नृत्य, लोक नृत्य, नाटिका आदि की सुन्दर प्रस्तुति प्रस्तुति दी गई.

कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया, अध्यक्षता श्रीमती तृप्ति सक्सेना उमंग महिला क्लब ऊर्जानगर, विशिष्ट अतिथि सुश्री किरण गुप्ता थाना प्रभारी तमनार, सुश्री अनुराधा पटेल, सुश्री गुलापी सिदार, सुश्री पूनम श्रीवास्तव बाल विकास परियोजना अधिकारी, श्रीमती रोहणी बसन्त राठिया कार्यक्रम में उपस्थित रहीं. लगभग 500 महिलाओं के कार्यक्रम में शिरकत की, कार्यक्रम के अंत में सभी खेल प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपोषण संगीनियो को सम्मानित किया गया।

