तमनार
कृति साहित्य वृंद सम्मान से सम्मानित होगा काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया
कृति साहित्य वृंद सम्मान से सम्मानित होगा काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 13.3.2021
कृति कला एवं साहित्य परिषद् सीपत बिलासपुर द्वारा रायगढ़ जिला के सबसे सक्रिय साहित्यक मंच काव्य कलश कला एवं साहित्य खरसिया का चयन कृति साहित्य वृंद सम्मान -2021 के लिए किया गया है।
यह सम्मान 14मार्च को सीपत में एनटीपीसी के उपप्रबंधक डा.अविनाश पाठक,कला परंपरा मंच के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ डी.पी देशमुख , परिषद के अध्यक्ष शरद यादव अक्स के हाथों प्रदान किया जाएगा।
परिषद के अध्यक्ष शरद यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कृति साहित्य वृंद सम्मान के प्रदेश के 2 सक्रिय मंच वक्ता मंच , रायपुर और काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया का चयन समिति द्वारा साहित्यिक सेवा एवं उनकी सक्रियता के आधार पर किया गया है।

