तमनार में भाजपाइयों ने अनुसूचित परिवार के पांच सदस्यों के हत्या के विरोध में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु सीएम भूपेश का किया पुतला दहन

तमनार में भाजपाइयों ने अनुसूचित परिवार के पांच सदस्यों के हत्या के विरोध में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु सीएम भूपेश का किया पुतला दहन
तमनार 17.3.2021 भाजपा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा मंडल रोडोपाली व तमनार ने बुधवार को बस स्टैंड तमनार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया।तमनार पुलिस प्रशासन के कोई भी कर्मचारी उपस्थित होने से कार्यकर्ताओ को जलाने में आसानी हुई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के गृहग्राम विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम बठेना में पिछले दिनों अनुसूचित परिवार के पांच सदस्यों के हत्या के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में निरंकुश हो गई है। आमजनता को न्याय नहीं मिल रहा है, लगातार लोग पीड़ित व प्रताड़ित हो रहे हैं। इस सरकार के खिलाफ भाजपा निरंतर सड़क की लड़ाई लडेगी। क्योंकि गांव, गरीब, किसान कांग्रेस सरकार से परेशान है।कार्यक्रम में तमनार मण्डल अध्यक्ष जतिंन कुमार साव,रोडोपाली मण्डल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी, पूर्व मंडलाध्यक्ष कैलाश पटनायक,रूपचन्द गुप्ता,सीताराम पटनायक,प्रताप बेहरा,महेश भोय,,दीपक पटनायक,पितेश बेहरा, राम पटनायक,अशोक पटेल,अनुज गुप्ता अन्य भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकताओ की उपस्थिति रही।


