थाना पूंजीपथरा के ग्राम भैसगढ़ी में लोहे के कत्ता लेकर लोगो को डराने वाले आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की गई कार्रवाई

थाना पूंजीपथरा के ग्राम भैसगढ़ी में लोहे के कत्ता लेकर लोगो को डराने वाले आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की गई कार्रवाई

तमनार 17.3.2021 आज दिनांक 17-03-2021 के सुबह करीब 10:00 बजे थाना प्रभारी पूंजीपथरा को ग्राम भैंसगढी में दो युवकों के लोहे के कत्ता लेकर लोगों को डराने धमकाने की सूचना मिला, सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा थाने के उपनिरीक्षक एम.डी. जायसवाल के हमराह स्टाफ भेजकर कार्यवाही करने निर्देशित किये । सुबह स्टाफ ग्राम भैंसगढ़ी पहुंची तो एक युवक मिला, दूसरा कहीं छिपा हुआ था, एक आरोपी को लोहे के कत्ता के साथ हिरासत में लेकर थाना लाया गया, दोपहर करीब 01:00 बजे फिर सूचना ग्राम भैंसगढ़ी से सूचना मिला कि एक अभी भी गांव में कत्ता लेकर घूम रहा है । पुलिस पार्टी पुन: भैंसगढ़ी जाकर एक अन्य युवक को लोहे के कत्ता के साथ हिरासत में लेकर थाना लायी दोनों आरोपी 1-विजय कुमार वैष्णव पिता गुणाकर वैष्णव उम्र 20 साल 2- उमेश सिदार पिता राम प्रसाद सिदार उम्र 20 साल पर पृथक-पृथक *धारा 25 आर्म्स एक्ट* की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है दोनों बदमाश किस्म के युवक हैं ।

