तमनार के साप्ताहिक बाजार में छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर में बांटी गई नि:शुल्क पुस्तक

तमनार के साप्ताहिक बाजार में छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर में बांटी गई नि:शुल्क पुस्तक

तमनार / दुलेन्द्र पटेल 18.3.2021 तमनार के साप्ताहिक बाजार में छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर में नि:शुल्क पुस्तक पम्पलेट बाँटी गई।रायगढ़ जिले में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में तमनार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तमनार के बाजार में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। हाट-बाजार में लगे इस सूचना शिविर में पहुंचकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। साथ ही वहां नि:शुल्क वितरित किए जा रहे विभिन्न तरह के पुस्तक, ब्रोशर और पाम्पलेट को देखकर उसे उपयोगी बताए।
साप्ताहिक बाजार में लगे शिविर में लोगो ने बताया कि गांव में ही शासन की योजना को जानने का मौका मिला। साथ ही जनमन, संबल, उन्नति का हर्ष जैसी रुचिकर पाठ्य सामग्री नि:शुल्क मिलने से बहुत सी नई-नई जानकारी मिल रही है।

