रामनवमी व योगगुरु रामदेव बाबा के सन्यास दिवस पर राज्य व जिला स्तरीय ऑन लाइन कार्यक्रम आयोजित

रामनवमी व योगगुरु रामदेव बाबा के सन्यास दिवस पर राज्य व जिला स्तरीय ऑन लाइन कार्यक्रम

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 22.4.2021 महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 21 अप्रैल रामनवमी व पूजनीय गुरुदेव रामदेव बाबा के सन्यास दिवस के उपलक्ष में राज्य व जिला स्तरीय कार्यक्रम मनाया गया प्रातः 6 से 10 राज्य स्तर पर सायं काल 3:00 से 7:00 अलग-अलग जिलों के माध्यम से गूगल मीट के माध्यम से मनाया गया राज्य प्रभारी जया मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रातः ऑनलाइन योग क्लास 6 से 7 जिसमें कोरोना काल में हमें किस प्राणायाम को ज्यादा करना उसकी सावधानियां बताया।
7 से 8 – 24 बार गायत्री मंत्र व देवी की आराधना ध्यान के साथ मां से प्रार्थना इस कोरोना के संकट में बचाने के लिए 8:00 बजे से मीना जी अखिलेश्वरी जी द्वारा राम जन्म स्तुति सागोरिका जी द्वारा देवी भजन व धूमधाम से नाचते हुए जन्मोत्सव मनाया गया उसके पश्चात प्रीति जी तहसील प्रभारी जिला राजनांदगांव के द्वारा यज्ञ की महिमा बताई गई ममता साहू ‘राज्य कार्यकारिणी सदस्य’ के मार्गदर्शन में आर्य शैलेंद्र जी ने सभी की मंगल कामना करते हुए हवन कराया। सह -राज्य प्रभारी गंगा अग्रवाल जी द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर सभी का धन्यवाद आभार प्रदर्शन करके कार्यक्रम का समापन किया गया
शाम 3:00 बजे गीतांजलि पटनायक सोशल मीडिया राज्य प्रभारी के मार्गदर्शन में 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमें संगठन के भाई- बहनें उपस्थित रहे ।
4 से 5 ममता अग्रवाल सरगुजा जिला प्रभारी व पूनम पांडे राज्य कार्यकारिणी द्वारा सम्मान समारोह के साथ जिले में राम के गुणों की जानकारी देख कर अपने जीवन में 1 गुण को साल भर उतारने और उसका संकल्प दिलाया गया
सरिता जी राज्य संवाद प्रभारी के मार्गदर्शन में राजनांदगांव में सुषमा गुप्ता जिला प्रभारी व साधना तिवारी महामंत्री जी के द्वारा 5 से 6 योग सत्र लेकर राम के गुणों के बारे में बताया गया वह संध्या तिवारी जी भी महामंत्री इसमें सम्मिलित रही वह सभी योग साधक और शाधिकाये इन सभी कार्यक्रम में एक उपस्थित रहे।
हेमलता साहू जी बिलासपुर राज्य कार्यकारिणी सदस्य के मार्गदर्शन में अखिलेश्वरी बहन के संयोजन में जिला बलौदा बाजार बिलासपुर मुंगेली, चांपा के द्वारा राम जन्मोत्सव भजन नृत्य व झांकी के साथ धूमधाम से मनाया गया सभी जिला के प्रभारी बहने वह सभी बहनों का भरपूर सहयोग रहा।
अलका तिवारी ,उर्मिला साहू, हिरदेस्वरी जी ,प्रदीप जी, प्रियंका जी, कमला जी, वृंदा जी, मनीषा जी, श्रद्धा जी ,अनीता जी,मीना जी ,हेमंत टिकहरिया जी,इंद्राणी पांडेय व सभी भाई बहनों का भरपूर सहयोग रहा।।
अंत मे संगठन की बहनों द्वारा जिन भाई बहनों को हमने खोया चाहे वह पतंजलि परिवार से हो या ना हो उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


