महिला पतंजलि रायगढ़ ने मनाया गूगल मीट ऐप पर रामनवमी पर्व

महिला पतंजलि रायगढ़ ने मनाया गूगल मीट ऐप पर रामनवमी पर्व
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 23.4.2021 छत्तीसगढ़ राज्य सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती गीतांजलि पटनायक द्वारा रामनवमी एवं स्वामी रामदेव के सन्यास दिवस के पावन अवसर पर ५१ बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ गूगल मीट ऐप के माध्यम से सम्पन्न हुआ, जिसमें अपने ज़िले के साथ पूरे प्रदेश से महिला पतंजलि योग समिति के कई भाई व बहन शामिल हुए एवं पाठ किया ।
करोना महामारी का क़हर पूरे देश के साथ-साथ हमारे ज़िले एवं प्रदेश में भी तांडव मचा रहा है । इसको देखते हुए गीतांजलि पटनायक द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ ५१ बार किया गया ताकि पूरे प्रदेश वासियों के लिए सुरक्षा कवच बन कर सभी के जीवन की रक्षा करे । इस कार्यक्रम का दिशानिर्देश छत्तीसगढ़ महिला पतंजलि की अध्यक्ष सुश्री जया मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी गण गंगा अग्रवाल, सरिता साहू, ममता साहू, हेमलता साहू के अलावा सपना यादव, रश्मि श्रीवास्तव, दमयंती गजरे, अनिता श्रीवास्तव, सीमा पटेल, मंजु अवस्थी, शर्मिला नायक, सत्यभामा, गीता बारीक, राजकुमारी पटेल, आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।

