पत्थलगांव के वरिष्ट पत्रकार मनोज अम्बस्थ का आकस्मिक निधन, जशपुर रायगढ़ जिले के साथ छत्तीसगढ़ में चौथा स्तम्भ के लिये अपूरणीय छति – दुलेन्द्र पटेल

पत्थलगांव के वरिष्ट पत्रकार मनोज अम्बस्थ का आकस्मिक निधन,
जशपुर रायगढ़ जिले के साथ छत्तीसगढ़ में चौथा स्तम्भ के लिये अपूरणीय छति – दुलेन्द्र पटेल

तमनार 26.4.2021 पत्थलगांव जिला जशपुर के वरिष्ठ अधिमान्यता पत्रकार और शासकीय छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति सदस्य,स्वराज एक्सप्रेस संवाददाता मनोज अम्बस्थ का कोरोना से आकस्मिक निधन हो गया है । वे चांपा में 5 दिनों से भर्ती थे उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है ।मनोज अम्बस्थ शांत प्रवित्ति के मिलनसार पत्रकार थे जिन्हें पत्रकारिता का 20 साल पुराना अनुभव था जो जिले के अधिमान्यता पत्रकार के साथ शासकीय संचार कल्याण समिति के सदस्य भी थे जिनके निधन के बाद प्रेस क्लब पत्थलगांव,संदेशा परिवार,स्वराज एक्सप्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रेस क्लब के सरंक्षक विजय त्रिपाठी, अध्यक्ष नीरज गुप्ता,संदेशा के संपादक दुलेन्द्र पटेल,भूपेंद्र चौहान,श्रवण चौहान,शेख आलम,गोपाल नायक,लोकेश प्रधान,भरत भूषण साहू अन्य पत्रकार साथियो ने इसे चौथा स्तम्भ के लिए अपूरणीय क्षति बताया है ।


