पालीघाट मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन 100 फीट नीचे गिरने से दो लोगो की मौके पर ही मौत,तमनार थाना में अपराध दर्ज

पालीघाट मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन 100 फीट नीचे गिरने से दो लोगो की मौके पर ही मौत,तमनार थाना में अपराध दर्ज

तमनार /दुलेन्द्र पटेल थाना तमनार अंतर्गत हमीरपुर -रायगढ़ सड़क के पालीघाट मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे गिरने से दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।तमनार थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।थाना तमनार के एसआई चक्ररसुदर्शन जायसवाल ने बताया कि तईयब अंसारी पिता इसुफ अंसारी उम्र 33 वर्ष निवासी दिनदयाल कालोनी वार्ड न0 06 थाना कोतवाली जिला रायगढ का रहने वाला है। प्रार्थी का मामा मोह0 रहीमुददीन अंसारी पिता सुकरूददीन अंसारी जो दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं कि मोह0 रहीमुददीन अंसारी के स्वयं के 18 चक्का ट्रेलर वाहन क्रमांक CG11AB2506 हैं जो उक्त र्टेलर वाहन में गोपालपुर उडीसा से कोयला लेकर रायगढ जिला के विभिन्न प्लांटो में कोयला लाने का काम करता है कि दिनांक 26/04/2021 के शाम को उक्त ट्रेलर वाहन को चालक जिबरैल अंसारी लेकर उडीसा जाने के लिये निकला था साथ में अपने रिस्तेदार गुलाम मोह0 अंसारी एवं फरीद अंसारी को लेकर उडीसा जा रहा था , जो ट्रेलर वाहन को जिबरैल अंसारी चला रहा था जो ट्रेलर को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर पालीघाट जंगल रोड में ऐक्सीडेट कर दिया गया।जिससे ट्रेलर वाहन में सवार गुलाम मोह0 अंसारी एवं फरीद अंसारी को गंभीर चोट लगने से मौके पर फौत हो गया। रात में करीब 10 बजे पालीघाट जंगल रोड मोड के पास में ट्रेलर वाहन क्रमांक CG11AB2506 का चालक जिबरैल अंसारी के द्वारा ट्रेलर को तेजी व लापरवाहीपूर्वक उपेक्षापूर्वक चलाकर पालीघाट जंगल रोड में ऐक्सीडेट कर 100 फिट नीचे गिरा दिया हैं जिससे मृतक गुलाम मोह0 अंसारी एवं फरीद अंसारी को गंभीर चोट आने से फौत हो गया हैं कि सूचना पर आज दिनांक 27/04/2021 के सुबह पालीघाट जाकर देखा तो ट्रेलर वाहन क्रमांक CG11AB2506 पालीघाट जंगल रोड मोड के पास करीब 100 फिट नीचे पर गिरा हुआ था व मौके पर दोनों चचेरा भाई फरीद अंसारी एवं ममेरा भाई मुलाम मोह0 अंसारी की फौत हो गई हैं ट्रेलर वाहन क्रमांक CG11AB2506 का चालक जिबरैल अंसारी द्वारा उपेक्षापूर्वक वाहन चालकर एक्सीडैंट कर नीचे गिरने से दोनो भाई की फौत हुई हैं आवेदक के रिर्पोट पर से ट्रेलर वाहन क्रमांक CG11AB2506 के चालक जिबरैल अंसारी द्वारा ट्रेलर वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर पालीघाट जंगल रोड में ऐक्सीडेट करने से मृतक गुलाम मोह0 अंसारी एवं फरीद अंसारी को गंभीर चोट लगने से मौके पर फौत होना पाये जाने से धारा 304 A IPC का घटित होन पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पर लिया गया


