तमनार में लॉक डॉउन दौरान बिना मास्क व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6 लोगो पर की गई चलानी कार्रवाही

तमनार में लॉक डॉउन दौरान बिना मास्क व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6 लोगो पर की गई चलानी कार्रवाही

तमनार / दुलेन्द्र पटेल 27.4.2021 रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में टीआई किरण गुप्ता के नेतृत्व में तमनार पुलिस टीम ने 27 अप्रेल को बिना मास्क के घूम रहे 2 लोगो से 1000 व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4 लोगो पर चलानी चलानी कार्रवाही करते 800 रुपये कुल 1800 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छोड़कर सम्पूर्ण ब्यवसायिक अन्य गतिविधियां बंद कर दी गई है। टी आई किरण गुप्ता ने तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी गाँव में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए हरसंभव अपनी पूरी टीम के साथ सुबह 6 बजे से मैदान में डटे रहे।लॉक डाउन में बिना मॉस्क लगाए घूमने वालो को चलान काट कर सख्त चेतावनी दिया जा रहा है । थाना प्रभारी किरण गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में एसआई दुबे,एसआई के आर आर्या,एएसआई साहू,आरक्षक अमृत गुप्ता,हरीश पटेल,विनोद,केशव अन्य की अलग अलग टीम बना कर पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहे।उन्होंने बताया कि बिना मास्क लगाये यदि कोई व्यक्ति सड़कों पर नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एम वी एक्ट के तहत बिना हेलमेट,बिना कागजात वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूल की जाएगी।


