पूंजीपथरा पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान गेरवानी,चिराईपानी में जरूरतमंद लोगो को दिया राशन पैकेट्स

पूंजीपथरा पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान गेरवानी,चिराईपानी में जरूरतमंद लोगो को दिया राशन पैकेट्स

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 28.4.2021 ओद्योगिक क्षेत्र गेरवानी,चिराईपानी में पूंजीपथरा पुलिस ने जरूरतमंद लोगो को राशन पैकेट्स दिया।कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉक डाउन होने के कारण लोगों को अपने घरों में ही रहना पड़ रहा है जिसके कारण लोगों का रोजगार भी प्रभावित हुआ है ऐसी स्थिति में लोगों को खाद्य सामग्री की है इस विषम परिस्थिति में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पूंजीपथरा थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ के द्वारा ओद्योगिक क्षेत्र गेरवानी,चिराईपानी में रोज़ी मजदूरी करने वालो को दैनिक राशन सामग्री चावल, आलू,प्याज,सब्जी,दाल, नमक,तेल दिया गया।
थाना प्रभारी कृष्णकान्त सिह ने बताया कि लॉक डाउन में गांव के जररूतमन्द लोगो व प्रवासी मजदूरों को राशन सामग्री पैकेट्स वितरण किया जा रहा है।थाना अंतर्गत पेट्रोलिंग के साथ हर दिन अलग अलग जगहों पर राशन सामग्री वितरण किया जा रहा है। टीआई कृष्णकान्त सिह ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व साफ सफाई स्वच्छता पर ध्यान रखने एवं घर पर रहकर लॉक डाउन का पालन करने आव्हान किया गया।
