घरघोड़ा में लॉक डॉउन दौरान बिना मास्क घूम रहे 23 लोगो के खिलाफ की गई चलानी कार्रवाई

घरघोड़ा में लॉक डॉउन दौरान बिना मास्क घूम रहे 23 लोगो के खिलाफ की गई चलानी कार्रवाई

तमनार / दुलेन्द्र पटेल 27.4.2021 रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में अमित सिंह के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस टीम ने 28 अप्रेल को बिना मास्क के घूम रहे 23 लोगो से 11500 व सोशल डिस्टेंस 2 प्रकरण पर 2000 रुपये चलानी चलानी कार्रवाही करते कुल 13500 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छोड़कर सम्पूर्ण ब्यवसायिक अन्य गतिविधियां बंद कर दी गई है। टी आई अमित सिंह ने घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी गाँव में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए हरसंभव अपनी पूरी टीम के साथ घरघोड़ा नगर व गांव में डटे हुए है।लॉक डाउन में बिना मॉस्क लगाए घूमने वालो को चलान काट कर सख्त चेतावनी दिया जा रहा है । ।उन्होंने बताया कि बिना मास्क लगाये यदि कोई व्यक्ति सड़कों पर नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एम वी एक्ट के तहत बिना हेलमेट,बिना कागजात वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूल की जाएगी।उन्होंने लोगो से घरके सुरक्षित रहने लॉक डाउन का पालन करने आव्हान की गई है।
