कोविड -19 वैक्सिनेशन सेंटर तमनार में 29 अप्रेल को 300 लोगो को लगाई गई कोरोना वैक्सिन

कोविड -19 वैक्सिनेशन सेंटर तमनार में 29 अप्रेल को 300 लोगो को लगाई गई कोरोना वैक्सिन

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 29.4.2021
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अन्तर्गत कोविड 19 वैक्सिनेशन सेंटर तमनार में 29 अप्रेल को 300 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन अनुसार मुख्य चिकित्स एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी,डीआईओ डॉ भानुप्रताप पटेल के दिशा निर्देश में डॉ डीएस पैकरा बीएमओ के नेतृत्व में कोविड वेक्सिनेशन सेंटर हाई स्कूल तमनार मे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 300 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑनलाइन निगरानी के तैयार प्लेटफॉर्म को-विन में आवश्यक डाटा भरने के साथ ही वैक्सीन लगाने वाले दल के सदस्यों द्वारा सेवाएं दी जा रही है।वेक्सिनेशन सेंटर में वेरिफाइड रूम वेटिंग रूम में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते कतारबद्ध वेक्सिनेशन की जा रही है।सोशल डिस्टनसिंग का पालन,मास्क का उपयोग एवं हेड़वास सेनेटाइजर अनिवार्यता की गई है। ऑब्जर्वेशन रूम में मनोरंजन के साधन अन्य विभिन्न बेहतर व्यवस्थाओं की गई है।सीएचसी तमनार के टिकाकरण प्रभारी वृंदा बोहिदार ने बताया कि 29 अप्रेल को द्वितीय चरण व 45 वर्ष व विशेष बीमारियां सहित 300 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया।सभी टीकाकृत व्यक्ति स्वस्थ सुरक्षित है।

