घरघोड़ा पुलिस ने दर्जनों शादी घरों में कोविड़ नियमो पालन करने दिया समझाइस,जरूरतमन्दों को बांटा राशन पैकेट्स

घरघोड़ा पुलिस ने दर्जनों शादी घरों में कोविड़ नियमो पालन करने दिया समझाइस,जरूरतमन्दों को बांटा राशन पैकेट्स

घरघोड़ा /दुलेन्द्र पटेल घरघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम चोटिगुड़ा.भालुमार, भेंगारी,कुडुमकेला, रायकेरा,साल्हेपाली,घरघोड़ा नगर के शादी घरों मे जाकर सोशल डिस्टनसिंग, मास्क संबंधी कोविड़ 19 गाइड लाइन पालन करने समझाइस दी गई।वही पट्रोलिंग के दौरान गांव के जरूरतमन्दों को राशन पैकेट्स वितरण किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉक डाउन होने के कारण लोगों को अपने घरों में ही रहना पड़ रहा है जिसके कारण लोगों का रोजगार भी प्रभावित हुआ है ऐसी स्थिति में लोगों को खाद्य सामग्री की है इस विषम परिस्थिति में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर घरघोडा थाना प्रभारी अमित सिंह एवं स्टाफ के साथ ग्राम चोटिगुड़ा.भालुमार, भेंगारी,कुडुमकेला, रायकेरा,साल्हेपाली,घरघोड़ा नगर में रोज़ी मजदूरी करने वाले के पास राशन नही होने के दैनिक राशन सामग्री चावल, आलू,प्याज,सब्जी,दाल, नमक,तेल दिया गया।
थाना प्रभारी सिह ने बताया कि लॉक डाउन में गांव के जररूतमन्द लोगो व मजदूरों को राशन सामग्री पैकेट्स वितरण किया जा रहा है।थाना अंतर्गत हर दिन अलग अलग जगहों पर वितरण किया जा रहा है। वहीं राशन सामग्री वितरण के दौरान टीआई अमित सिह ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व साफ सफाई स्वच्छता पर ध्यान रखने का सलाह भी दिया।


