तमनार
तमनार के ग्राम झरना तलाब मेड में लगे सैकड़ों पौधे जलकर राख,ग्रामीणजनों में भारी रोष

तमनार के ग्राम झरना तलाब मेड में लगे सैकड़ों पौधे जलकर राख,ग्रामीणजनों में भारी रोष

तमनार थाना अंतर्गत ग्राम झरना के तालाब के मेड़ में लगे सैकड़ों पेड़ पौधे फूल अन्य झाड़ियां में आग लग जाने से सैकड़ों पेड़ पौधे जलकर राख हो गया वही बेजुबान चींटी अन्य प्राणियों की भी मौत हो गई साथ ही सैकड़ो बेजुबान परिंदों का घरोंदा छीन गया।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की हर संभव कोशिश की लेकिन आप पूरी तरह लग चुका था। लोगो का कहना है कि असामाजिक तत्वों द्वारा यह कृत्य किया गया है ग्रामीण धार्मिक सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।


