सीएचसी घरघोड़ा में 30 अप्रेल को 152 संदिग्ध व्यक्ति का कोरोना टेस्ट एंटीजन टेस्ट में 27 व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सीएचसी घरघोड़ा में 30 अप्रेल को 152 संदिग्ध व्यक्ति का कोरोना टेस्ट एंटीजन टेस्ट में 27 व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में 30 अप्रेल को एंटीजन टेस्ट में 115 व आरटीपीसीआर टेस्ट 37 कुल 152 ब्यक्ति कोरोना टेस्ट में 27 ब्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव की पुष्टि डॉ एस आर पैकरा बीएमओ द्वारा की गई।
जिस तरह से जिले में कॉरोना ने अपना तांडव मचाया है कॉरोना पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे मुश्तैदी के साथ कमर कस रखी है ।
घरघोड़ा स्वास्थ्य विभाग नेतृत्व के साथ पूरी टीम अपनी ऊर्जा लगाकर अपने सीमित संसाधनों में भी बेहतर परिणाम लाने के लिए जी जान से जुटे हुए है ।
डॉ एस आर पैंकरा खंड चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है
उक्त पाये गए मरीज का डॉ विकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी इंचार्ज विनोद एक्का , कॉरोना कन्ट्रोल कक्ष सह कॉल सेंटर के रोहित कुमार डनसेना की टीम ने मरीज के सम्पर्क में आये लोगो का कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य कर लिया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में हर दिन आरटीपीएसआर,एंटीजनटेस्ट किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर होम कवरेन्टीन में रखा जा रहा है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु अपील किया जा रहा है।डॉ एस आर पैकरा बीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण बुखार ,सांस लेने में तकलीफ,नाक बहना,जुकाम,सीने में जकड़न,खांसी,सिरदर्द निमोनिया हो तो नजदीक के उप स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच उपचार करावें।व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर ध्यान दे,हाथ धोते रहे,मास्क पहने एवं सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें।

