समर्पण अभियान के तहत पूंजीपथरा टीआई कृष्णकांत एंड टीम मैदान में गांव गांव जाकर लोगों से हो रहे हैं रूबरू,बांट रहे सूखा राशन पैकेट्स

समर्पण अभियान के तहत पूंजीपथरा टीआई कृष्णकांत एंड टीम मैदान में गांव गांव जाकर लोगों से हो रहे हैं रूबरू,बांट रहे सूखा राशन पैकेट्स

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 8.5.2021 रायगढ़ जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन लगाया गया है जिले में 14 अप्रैल से लॉक डाउन की शुरुआत हुई थी बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब 16 मई तक लॉकडाउन बढाया गया है लॉक डाउन की वजह से अर्थव्यवस्था चरमरा गई है खासकर दिहाड़ी मजदूरों जो रोज कमाते खाते हैं लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं जिससे रोजी मजदूरी कर रहे दिनचर्या चलाने वाले गरीब तबके के मजदूर व बुजुर्ग असहाय लोग दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं लोगों की इन्हीं सब समस्या को दूर करने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है जिसके तहत रायगढ़ पुलिस जरूरतमंदों को सूखा राशन जरूरत की चीजें वितरण कर रहा है इसी कड़ी में पूंजीपथरा टीआई कृष्णकांत सिंह एंड टीम मैदान में डटे हुए हैं और गांव गांव जाकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं और लोगों का हाल-चाल जान रहे हैं और जरूरतमंदों को उनकी जरूरत अनुसार सूखा राशन वितरण कर रहे हैं शुक्रवार को टी आई कृष्णकान्त सिंह टीम ने तुमिडीह, छर्राटाँगर,सराईपाली गांव में जाकर उनका हालचाल जाना और सूखा राशन पॉकेटस वितरण किया गया जरूरतमंदो को राशन मिलने पर उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।


