वीडियो कांफ्रेंसिंग में सामाजिक कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर भीम सिंह को तमनार में कोविड़ हास्पिटल शुरू करने किया आग्रह

वीडियो कांफ्रेंसिंग में सामाजिक कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर भीम सिंह को तमनार में कोविड़ हास्पिटल शुरू करने किया आग्रह

तमनार /दुलेन्द्र पटेल रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में सामाजिक कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियों ने पूंजीपथरा व तमनार में कोविड़ हास्पिटल शुरू करने आग्रह किया गया। विनायक पटनायक ने तमनार ओद्योगिक क्षेत्र में पूंजीपथरा में कोविड़ हॉस्पिटल व तमनार मुख्यालय में शुरू करने आग्रह किया गया साथ ही कवरेन्टीन सेंटर तमनार में संक्रमित व्यक्तियों को रखने बात रखी गई।उद्योगों में बाहर से आये कर्मचारियों को सात दिवस होम आइसोलेशन में रखकर कोरोना जांच कराने आग्रह किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में तहसीलदार टीआर कश्यप, विनायक पटनायक,सरपंच ग़ुलापी सिदार,मुकुन्दमुरारी पटनायक,कैलाश गुप्ता,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,जतिंन साव,महेश उरांव,सबर, पटवारी संतोष साहू की उपस्थिति रही।
कोरोना महामारी कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण हेतु सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य आयोजनों एवं गांवो में कोरोना संक्रमण बचाव के संबंध में रायगढ़ जिले सभी जनपद पंचायत में सामाजिक कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर भीम सिंह द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग लिया गया। शासन द्वारा निर्देशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण हेतु विवाह में पात्र व्यक्ति की कोरोना जांच में नेगेटिव हो,तहसीलदार थाना प्रभारी सुनिश्चित करेंगे।अन्य समस्त प्रकार के धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं अन्य आयोजन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। गांवो में कोटवारों द्वारा मुनादी कराकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के द्वारा होम आईसोलेशन प्रोटोकॉल के पालन का पालन करते उनके द्वारा सार्वजनिक भीड़भाड़ वाली सुविधाओं, तालाब का उपयोग न किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि संक्रमण आगे न फैले।खदान संचालन परिवहन में लगे कर्मचारी मास्क,सेनेटाइज, फिजिकल डिस्टनसिंग का पालन करे।
सभी जनपद के जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण बचाव हेतु अपनी अपनी बात रखा गया।


