ग्राम पंचायत बासनपाली के गौठान चारागाहा निर्माण में बाधा पहुचाने वाले के खिलाफ मुख्यमंत्री कलेक्टर को आवेदन

ग्राम पंचायत बासनपाली के गौठान चारागाहा निर्माण में बाधा पहुचाने वाले के खिलाफ मुख्यमंत्री कलेक्टर को आवेदन

तमनार 14.5.2021 ग्राम पंचायत बासनपाली द्वारा 18 फरवरी 2021 को तहसीलदार तमनार जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ को गौठान चारागाहा स्थिति भूमि में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया था इसके परिपालन तहसीलदार तमनार के मौखिक निर्देश अनुसार ग्राम पंचायत बासनपाली स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 371/2 440 / 1 रकबा 8.328 हेक्टेयर को निर्माण हेतु तीनों 11,4 एवं 14 के संयुक्त टीम एवं बासनपाली सरपंच ग्राम कोटवार ग्राम पटेल भूमि कार्यों एवं अन्य ग्राम वासियों को उपस्थिति में सीमांकन कर चूना लगाकर अंकित कर दिनांक 27.3.2021 को पंचनामा तैयार कर ग्रामवासियों एवं दिखाया जा कर संतुष्टि पश्चात निर्माण कार्य आरंभ किया गया इस संबंध में पंचनामा की प्रति आवेदन के साथ संलग्न है इसी क्रम में न्यायालय स्थगन बावत पत्र आदेश जारी कर ग्राम पंचायत बासनपाली द्वारा गौठान चरागाह निर्माण हेतु सीपीटी गड्ढे खुदाई किया गया था जिसे तत्काल हटाने हेतु स्थगन आदेश पत्र जारी किया गया है जिसकी प्रति संलग्न है शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी को प्राथमिकता देकर गौठान चरागाह निर्माण हेतु सीपीटी गड्ढे की खुदाई तहसीलदार की मौखिक निर्देशानुसार तीनों हल्का पटवारी द्वारा भूमि का चिन्हित करने पर निर्माण कार्य आरंभ किया गया किंतु न्यायालय के नायाब तहसीलदार तमनार द्वारा अतिक्रमणकारियों के घर आने जाने में असुविधा गड्ढा से अतिक्रमणकारियों एवं उनके बच्चों का गड्ढा में गिरने की आशंका को व्यक्त करते हुए विधि विरुद्ध रूप से बिना समुचित जांच किए उसके निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश जारी कर बाधा उत्पन्न किया जा रहा है जो सर्वथा विधि के विरुद्ध है।
पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य से अतिक्रमणकारियों के आने-जाने एवं रहन-सहन में किसी प्रकार का कोई वाधा नहीं पहुंच रहा है उक्त निर्माण कार्य के लिए मजदूरी भुगतान एवं अन्य सामग्री खर्च हो चुका है गौठान चरागाह निर्माण कार्य पर किसी के द्वारा बाधा उत्पन्न ना किया जाए संबंधी आदेश जारी करने बाबत यह आवेदन प्रस्तुत किया गया है।आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव विधायक, कलेक्टर,सीइओ जिला पंचायत राजगढ़ अन्य को दिया गया है।
