पूंजीपथरा टीआई कृष्णकान्त सिंह टीम ने 65 लीटर अवैध महुआ शराब सौदागर को भेजी रिमांड पर

पूंजीपथरा टीआई कृष्णकान्त सिंह टीम ने 65 लीटर अवैध महुआ शराब सौदागर को भेजी रिमांड पर


तमनार 16.5.2021 थाना पूंजीपथरा टीआई कृष्णकान्त सिंह टीम ने 65 लीटर अवैध महुआ शराब सौदागर को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजी गई।रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में टीआई कृष्णकान्त सिंह के नेतृत्व में लगातार अवैध महुआ शराब बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार लॉकडॉउन में नशे के सौदागर रंजीत गुप्ता पिता मिश्री गुप्ता उम्र 34वर्ष निवासी पूंजीपथरा बस्ती द्वारा अपने आई10 कार CG13UC9802 में रख कर सन की बोरी में प्लास्टिक की पाऊच में 65 लीटर अवैध कच्ची महुवा शराब बिक्री करने हेतु परिवहन कर रहा था जिसे मुखबीर सूचना पर दिनांक15.05.2021को पूंजीपथरा थाना प्रभारी कृष्णकान्त सिंह के टीम द्वारा घेरा बंदी कर पकड़ा गया नशे के सौदागर के कब्जे से 65 लीटर अवैध महुवा शराब व आई10 कार Cg13UC9802को जप्त कर आरोपी रंजित गुप्ता को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजी गई है।