कोरोना काल मे प्राणायाम,रोगानुसार योग दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न,कोरोना काल मे यज्ञ चिकित्सा कैसे करे अपने जीवन को स्वस्थ निरोग रखने बताये उपाय

कोरोना काल मे प्राणायाम,रोगानुसार योग दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

कोरोना काल मे यज्ञ चिकित्सा कैसे करे अपने जीवन को स्वस्थ निरोग रखने बताये उपाय

तमनार / दुलेन्द्र पटेल 17.5.2021 छत्तीसगढ़ राज्य महिला पतंजलि योग समिति द्वारा योग प्राणायाम,रोगानुसार योग प्रणायम
आसन आर्यवेद औषधी के उपचार,सावधानी, विधि तथा प्रक्रिया के विषय पर दिनांक 15 व 16 मई को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसे दो भागों में विभक्त किया गया था प्रथम भाग में आठ प्राणायाम के ऊपर 6 बहनो ने विस्तृत रूप से मुख्य वक्ता के तौर पर अपनी अपनी जानकारी रखे। जिसमे प्रिति गुप्ता ने भस्रिका, किरण सिंग ने कपाल भांति, वह्यय प्राणायाम,दमयंती गजरे,अगन्निसार वेदमती,उज्जाई अनिता श्रीवास्तव,कपाल भांति कमला अग्रवाल, भ्रामरी अनिता श्रीवास्तव,उदगीत प्राणायाम प्रणव प्राणायाम, रश्मि श्रीवास्तव जी के सभी के द्वारा निम्नाकित विषय पर अपने अपने प्रस्तुति किये। दूसरे दिन रोगानुसार योग जिसमे स्वास दमा, महिलाओं सबंधित रोग विषय पर सपना यादव तथा प्रीति गुप्ता जी ने अपने अपने टीम के माध्यम से रोग में कौन कौन से आसन प्राणायम आर्यवेदिक औषधि का सेवन करे। इसे टीम की बहनो द्वारा बहुत ही बारीकियों से बताये। अंत मे इस कोरोना काल मे यज्ञ चिकित्सा कैसे करे और अपने जीवन को स्वस्थ रखें राज्य कार्यकारिणी सदस्य हेमलता साहू दीदी ने अगन्निहोत्र यज्ञ की विधि, रोग अनुसार यज्ञ कैसे करे। किस रोग में कौन कौन सा जड़ी बूटी औषधि का उपयोग करे, यज्ञ के माध्य्म, से प्रक्टिकल रूप यज्ञ कर के बताये इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से संपादित राज्य कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय ममता साहू तथा राज्य सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक द्वारा रखा गया था।सफल संचालन ममता साहू के द्वारा किया गया । छत्तीसगढ़ की महिला राज्य प्रभारी सुश्री जया मिश्रा दीदी,गंगा दीदी की गरिमामय उपस्थिति से कार्यशाला अत्यंत उपयोगी एवं सार्थक सिद्ध हुआ । कार्यक्रम के अंत में गीतांजलि पटनायक जी ने आभार प्रदर्शन किया और बताया कि इस करोना काल में अगर हम वातावरण को शुद्ध करना चाहते हैं, तो जड़ीं-बूटी के द्वारा हमको प्रतिदिन यज्ञ-हवन घर पे करना चाहिए।इस कार्यक्रम में 100 प्रतिभागी शामिल हुए।रायपुर,बिलासपुर,रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर , बलौदा बाजार, दन्तेवाड़ा, दुर्ग , राजनांदगांव, कोरबा ,सरगुजा, महासमुंद सूरजपुर जिला सहयोग प्रशिक्षण प्राप्त किये प्रतिभागी यो ने भाग लिये थे इस कार्यक्रम पैनलिस्ट के रूप श्रीमती इंद्राणी पांडये, सपना यादव थे विशिष्ट अथिति के रूप में हेमलता साहू राज्य कार्यकारिणी सदस्य महिला पतंजलि योग समिति छ.ग.की उपस्थित रही।

