टिकेन्द्र पटेल ने 10 वीं में 95% से उत्कृष्ट सफलता हासिल कर किया गौरान्वित

टिकेन्द्र पटेल ने 10 वीं में 95% से उत्कृष्ट सफलता हासिल कर किया गौरान्वित

तमनार 19.5.2021 सीजी बीएसई कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 19 मई को घोषित हुआ जिसमें टिकेन्द्र पटेल पिता दुलेन्द्र पटेल माता आहिल्या पटेल के पी हायर सेकेंडरी स्कूल बंधापाली 95 प्रतिशत 573 अंक से उत्कृष्ट सफलता हासिल किया है। प्रतिभाशाली टिकेन्द्र पटेल ने उत्कृष्ट सफलता हासिल कर अपने माता पिता स्कूल समाज का नाम गौरान्वित किया है। के पी हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक, प्रिंसिपल शिक्षक शिक्षिकाओ इष्टमित्र ने बधाई दी है। अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार के अध्यक्ष मानसिंह नायक ने शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक परिश्रम करते हुए आगामी परीक्षाओं में बेहतर एवं क्षमताओं को बढ़ाते हुए निरंतर अध्ययन करने व उज्जवल भविष्य की कामना की गई।अ भा अघरिया समाज क्षेत्र तमनार के अध्यक्ष मानसिंह नायक,केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश चौधरी,केपी हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक डॉ पुरुषोत्तम पटेल,ग्राम्य भारती संचालक लक्ष्मीनारायण चौधरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्योधन पटेल,कोषाध्यक्ष धनी राम चौधरी,तेज राम नायक,मोती लाल चौधरी,पंडित किशोर पाणिग्राही,पत्रकार प्रताप नारायण बेहरा,पत्रकार अश्वनी मालाकार, वीरेंद्र साहू अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा शुभकामनाएँ देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।


