छ.ग.राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोल ब्लॉक गारे पेलमा सेक्टर 3 द्वारा कोविड़-19 से बचाव हेतु 5 लाख का सहयोग

छ.ग.राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोल ब्लॉक गारे पेलमा सेक्टर 3 द्वारा कोविड़-19 से बचाव हेतु 5 लाख का सहयोग

संदेशा/ तमनार 19.5.2021 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कॉल ब्लॉक गारे पेलमा सेक्टर 3 तमनार द्वारा जिला प्रशासन रायगढ़ के सीएसआर मद में कोविड़ -19 से बचाओ हेतु 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री अनुरोध सिंह खुशाल द्वारा माननीय कलेक्टर रायगढ़ श्री भीम सिंह को भेंट कर उन्हें चेक सौंपा गया। जिला प्रशासन के मांग पत्र के अनुसार यह राशि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोल ब्लॉक गारे पेलमा सेक्टर 3 तमनार द्वारा प्रदान किया गया इस राशि का उपयोग कोरोना महामारी के उपचार में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व चिकित्सा वस्तुओं के खरीदारी हेतु किया जाएगा । इसके पहले भी कोरोना से बचाव के लिए कंपनी द्वारा 17.58 लाख रुपये का आधुनिक आईसीयू वेंटीलेटर जिला मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में प्रदान किया जा चुका है जिसे कोविड़ मरीज लोग लाभान्वित हो रहे हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु सीएसआर मद में जिला प्रशासन जांजगीर चांपा में 50 लाख रूपये एवं कोरबा में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा चुकी है।