योग साधना सभा का तमनार में हर दिन सुबह होता है योगिक ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम

योग साधना सभा का तमनार में हर दिन सुबह होता है योगिक ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 18.5.2021 योगिक जीवन के निर्वाह को साकार करने का बेड़ा योग साधना सभा ने भली-भांति उठाया है, संस्थापक पुखराज प्राज,संरक्षक अजय पटनायक एवं पटल के अध्यक्ष गुलशन खम्हारी के द्वारा यह संस्था पुष्पित हो रहा है । इस योगिक हवन कुंड में तमनार ब्लाक के योग साधकों की बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी हो रही है ।इसी तारतम्य में आज सुबह 5:00 से 6:00 बजे गूगल मीट पर ऑनलाइन योगाभ्यास पटल के उपाध्यक्ष पुष्पा पटनायक तमनार के द्वारा बड़ी सरलता स्थिरता एवं सुनियोजित ढंग से कराया गया।शुरुआत में मंत्रोच्चार एवं आधे घंटे कि प्राणायाम के पश्चात सूक्ष्म व्यायाम एवं सिंहासन हास्यासन मंडूकासन जैसे आसनों की समाप्ति के पश्चात शांति पाठ एवं जयकारा लगाकर पटल के सचिव चैतन्य प्रसाद गुप्ता के द्वारा आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की गई ।प्रमुख साधकों में संतराम कुम्हार, हरिबंधु खम्हारी(कटक),वृंदा पटेल, सुशांता भोय,कामिनी प्रधान, उर्मिला सिदार, कु. कुशल भोय, ऋषि बेहरा,पुष्पांजलि सतपथी,प्रेमानंद गुप्ता, राजकुमारी पटेल, राजकुमार मेहेर, सचिन पटनायक, सदानंद पटनायक, वत्सल साहू, अनीता जाटवर, हेत सिदार, दमयंती गजरे,अलेख राम प्रधान, कौशल्या पटेल,लीलाधर नायक, जे.बी.जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, गीता बारिक,इप्सिता बेहरा, मोनालिसा बेहरा, रमेश डनसेना, सुखदेव राठिया,अनिता देवता,अनिता सतपथी एवं अन्य साथी सम्मिलित रहे।