डॉ रमन सिंह के विरुद्ध कॉंग्रेस द्वारा किए गए FIR के विरोध में भाजपा व भाजयुमो तमनार द्वारा धरना प्रदर्शन

डॉ रमन सिंह के विरुद्ध कॉंग्रेस द्वारा किए गए FIR के विरोध में भाजपा व भाजयुमो तमनार द्वारा धरना प्रदर्शन

तमनार 21.5.2021 भारतीय जनता पार्टी मंडल तमनार व युवा मोर्चा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विरुद्ध कॉंग्रेस द्वारा किए गए FIR के विरोध में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस द्वारा टूलकिट बनाकर देश की मोदी सरकार के खिलाफ षड़यंत्र रचने व भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली प्रदेश सरकार के खिलाफ 21 मई को एक दिवसीय अपने अपने घरों के सामने वर्चुवल धरना प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई के द्वारा विगत दिनों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के विरुद्ध कॉंग्रेस द्वारा किए गए FIR के विरोध में #भूपेश_हमे_भी_करो_गिरफ्तार के नाम से शोसल मीडिया में ट्रेंड किया गया।धरना दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बैंनर,तख्ती लेकर गाँव गाँव मे कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।




