तमनार सब स्टेशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 11 के वी गोढ़ी फीडर शुभारम्भ

तमनार सब स्टेशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 11 के वी गोढ़ी फीडर शुभारम्भ

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 23.5.2021 तमनार सब स्टेशन में ग्राम पंचायत गोढ़ी, कसडोल एवं बासनपाली के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय परियोजना के तहत 11/33 के वी का लाइन फीडर लगाने हेतु 20.7.2021 को आवेदन दिया गया था जो कि आज दिनांक 23 मई 2021 को सब सटेंशन तमनार में शुभारम्भ किया गया। इस लाइन को चालू कराने में मुख्य रूप से गोढ़ी, बासनपाली, कसडोल के जनप्रतिनिधियों सरपंच,बीडीसी राजकुमार राठिया, हेमलाल साव,गायत्री बेहरा,ग्राम पंचायत गोढ़ी के ग्राम विकास युवा सेवा समिति का विशेष योगदान रहा इसके अतिरिक्त ग्राम बासनपाली के वर्तमान सरपंच जगन्नाथ सिदार,भूतपूर्व बीडीसी जागेश्वर निषाद जी का सराहनीय योगदान रहा।जिसमें की ग्राम गोढ़ी के खिरोद सिंह नायक, शत्रुघ्न बेहरा,जयकिशन पड़ीहारी विवेक पणिहारी ग्राम कसडोल के गिरजाशंकर पटेल,जे ई लाइनमेन की उपस्थिति रही।


