नलवा प्लांट तराईमाल के पास ट्रेलर ने बाईक सवार को मारी ठोकर,एक युवक की मौके पर ही मौत

नलवा प्लांट तराईमाल के पास ट्रेलर ने बाईक सवार को मारी ठोकर,एक युवक की मौके पर ही मौत
तमनार / दुलेन्द्र पटेल 25.5.2021 रायगढ़ -घरघोड़ा सड़क में दो युवक रायगढ़ की ओर से बाइक से जा रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही पूर्वक चलाते बाईक सवार को पीछे से जोरदार ठोकर मारी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नलवा प्लांट के तीसरे नम्बर गेट के पास आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटित हुई। जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। जहां मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक रायगढ़ के बताए जा रहे हैं जो नलवा प्लांट में एसी का मरम्मत कार्य करने हेतु गए थे। प्लांट से निकलने के बाद पूंजीपथरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक का नाम भेखराम साव किरोड़ीमल का व मृतक का नाम बैजू सिदार बोईरदादर का बताया जा रहा है।पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम हटवाई गई। वही अज्ञात वाहन की पतासाजी की जा रही हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।


