हुंकराडीपा तमनार में 8 वां शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि,बांटी गई फल राशन पैकेट्स ?झीरम घाटी की घटना निंदनीय, कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णनीय छति -चक्रधर सिंह

हुंकराडीपा तमनार में 8 वां शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि,बांटी गई फल राशन पैकेट्स
?झीरम घाटी की घटना निंदनीय, कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णनीय छति -चक्रधर सिंह
संदेशा / तमनार 25.5.2021 झीरम घाटी हत्याकांड की घटना में शहीद हुए तत्कालिक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल उनके बेटे दिनेश पटेल,महेंद्र कर्मा,उदय मुदलियार,विद्याचरण शुक्ल सहित
कई कांग्रेसी नेतागण 25 मई को शहीद हो गए। बीते 8 वर्षों से 25 मई को शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तमनार ब्लॉक हुंकराडीपा कुंजेमुरा तमनार में कोविड-19 का पालन करते हुए शहादत दिवस मनाया गया।

विधायक चक्रधर सिंह सिदार सहित कांग्रेसियों ने शहीदों की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित,मौन धारण कर श्रधांजलि दी गई।श्रधांजलि पश्चात राहगीरों को फल,राशन पैकेट्स,मास्क, साबुन, सेनेटाइजर वितरण किया गया। विधायक चक्रधर सिदार ने कहा कि झीरम घाटी की घटना निंदनीय है कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णनीय छति है। शहीद परिवार को न्याय मिलना चाहिए। 8 वर्ष पूर्व नक्सलियों द्वारा प्रदेश के तमाम कांग्रेसी शीर्ष नेताओं की हत्या कर दी गई थी,जहाँ दोषियों को आज भी सजा नहीं मिल पाई। यह दिन कांग्रेस के इतिहास का सबसे काला दिन बनकर सामने आया था। 8 साल पहले घटी घटना को आज भी याद करने से रोंगटे खड़े हो जाते हैं आज के दिन को सभी कांग्रेसी शहादत दिवस मनाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उक्त कार्यक्रम के दौरान विधायक चक्रधर सिदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल, सुरेंद्र सिदार, बबलु साहु, माणिक पटनायक, संपत्ति सिदार,ग़ुलापी सिदार,कैलाश गुप्ता,प्रफ़ुल्ल गुप्ता, देवेंद्र शर्मा,बादल साहू,नरसिंह साहु,राजेंद्र वैष्णव,कार्तिक मालाकार, लाल चंद साहू,विक्की नायक,प्रभात पटनायक,कमलेश बैरागी,मनीष ठेठवार,सीताराम,शिवकुमार, गंगा राम पोर्ते, राजु साव, गज्जू सिदार,मुरली साहू,चरण राठिया, जयप्रकाश निषाद,भुवनेश्वर सिदार,व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



