संकुल केंद्र महलोई में शिक्षक,जनप्रतिनिधियों द्वारा करोना वैक्सिनेशन हेतु लोगों को किया गया जागरूक

संकुल केंद्र महलोई में शिक्षक,जनप्रतिनिधियों द्वारा करोना वैक्सिनेशन हेतु लोगों को किया गया जागरूक

तमनार /दुलेन्द्र पटेल जिला प्रशासन रायगढ़ के आदेशानुसार संकुल केंद्र महलोई में लोगो वैक्सीन लगाने हेतु यहां के शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मिलकर जागरूक किया इसके तहत जागरूक दल डोर टू डोर सर्वे कर टीकाकरण की जानकारी दी तथा उनसे होने वाले फायदे को बताया गया और कोरोना से किस प्रकार बचा जाए किस प्रकार घर में आप अपना बचाव कर सकते हैं लोगों को बताया गया। संकुल प्रभारी संकुल समन्वयक एवं शिक्षकों द्वारा कोरोना वैक्सीन जागरूकता अभियान के तहत महलोई में संकुल प्राचार्य दमयंती साय
संकुल समन्वयक प्रदीप नायक
श्रीमती दूरपति साहू,तीरथ राठिया सरपंच,राम पटनायक उपसरपंच,गुणेशवर प्रधान शिक्षक,आकाश पटनायक,सरोजनी पटनायक अन्य ने लोगों को जागरूक किया।दल द्वारा ग्रामीणों को नियमित रूप से मास्क लगाना सामाजिक दूरी बनाए रखना बार-बार हाथों को सेनीटाइज करना तथा समय आने पर स्वास्थ्य केंद्र जाकर वैक्सीन लगवाने प्रेरित किया गया। साथ ही साथ घर में साफ सफाई से रहे तथा तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों को भी सुरक्षित रखने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।



