तमनार ब्लॉक में कोयला सत्याग्रहियो ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित केन्द्रीय कृषि बिल के खिलाफ मनाया काला दिवस

तमनार ब्लॉक में कोयला सत्याग्रहियो ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित केन्द्रीय कृषि बिल के खिलाफ मनाया काला दिवस

तमनार /26.5.2021 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम गारे,पेलमा,सराईपाली में कोयला सत्याग्रही ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित केन्द्रीय कृषि बिल के खिलाफ काला दिवस मनाया गया। किसान आन्दोलन के छै माह पूरे होने पर बुधवार को तमनार के किसानो ने काला दिवस मनाया और अपने घरों मे वर्चुवल धरना प्रदर्शन कर केन्द्रीय कृषि बिल को वापस लेने की मांग की गई।

तमनार ब्लॉक के किसानो ने केन्द्रीय कृषि बिल के विरोध मे बुधवार को काला दिवस मानाया और अपने घरों मे काला झंडा लेकर धरना प्रदर्शन किये।जनचेतना मंच के राजेश त्रिपाठी ने बताया कि किसान आन्दोलन के छै माहिने पूरे होने पर पूरे देश के किसान बुधवार को काला दिवस के रुप मे मना रही है इसी तारतम्य मे रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक के किसानो ने काला दिवस मनाते हुए केन्द्र सरकार से केन्द्रीय बिल को वापस लेने की मांग की है ।



