तमनार संकुल के ग्राम बुडिया में शिक्षको द्वारा करोना वैक्सिनेशन हेतु लोगों को किया गया जागरूक

तमनार संकुल के ग्राम बुडिया में शिक्षको द्वारा करोना वैक्सिनेशन हेतु लोगों को किया गया जागरूक

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 26.5.2021 जिला प्रशासन रायगढ़ के आदेशानुसार संकुल केंद्र तमनार के ग्राम बुडिया में लोगो वैक्सीन लगाने हेतु यहां के शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिनों ने मिलकर जागरूक किया इसके तहत जागरूक दल डोर टू डोर सर्वे कर टीकाकरण की जानकारी दी तथा उनसे होने वाले फायदे को बताया गया और कोरोना से किस प्रकार बचा जाए किस प्रकार घर में आप अपना बचाव कर सकते हैं लोगों को बताया गया। दल द्वारा ग्रामीणों को नियमित रूप से मास्क लगाना सामाजिक दूरी बनाए रखना बार-बार हाथों को सेनीटाइज करना तथा समय आने पर स्वास्थ्य केंद्र जाकर वैक्सीन लगवाने प्रेरित किया गया। साथ ही साथ घर में साफ सफाई स्वच्छ्ता रखने आव्हान किया गया।परमेश्वर सिंग धुर्वे सरपंच बुडिया ,राजेश गुप्ता शैक्षिक समन्यक तमनार ,पूनम देवता,उर्मिला भगत शिक्षक प्राथमिक शाला बुडिया ,गोमती पटेल , हेमकुमारी पटेल, बिलास नाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , राजकुमारी पटेल , हेमवती पटेल स्वास्थ मितानिन ,सत्यानंद चौहान कोटवार व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



