तमनार में आज दिनभर यास चक्रवाती के कारण बुंदा बांदी के साथ छाया रहा बादल

तमनार में आज दिनभर यास चक्रवाती के कारण बुंदा बांदी के साथ छाया रहा बादल

तमनार 26.5.2021 केलो बनांचल तहसील तमनार में आज दिनभर यास चक्रवाती तूफान के कारण बुंदा बांदी के साथ बादल छाया रहा। रायगढ़ जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है यह अलर्ट चक्रवाती तूफान यास को लेकर है । जो पूर्वानुमान बताए जा रहे हैं उसके मुताबिक यह तूफान तबाही भरा चक्रवात है जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है । ऐसे में एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है ताकि सभी सुरक्षित रहें साथ ही राहत एवं बचाव की तैयारी पुख्ता हो सके।
यास चक्रवर्ती तूफान के पूर्वाेत्तर राज्यों में 26 मई को खाड़ी में टकराने की संभावना है। जिसके फलस्वरूप 27 मई 2021 को तूफान के जिले में पहुंचने तथा तेज हवायें, वर्षा, बिजली चमकने की संभावना है। ऐसी स्थिति में जनहानि, पशुहानि, फसल क्षति, मकान क्षति आदि क्षति होना संभावित है।
कलेक्टर भीम सिंह ने तूफान के प्रभाव को देखते हुये विकास खण्ड स्तर पर राहत एवं बचाव टीम का गठन कर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये है। जिससे चक्रवाती तूफान से होने वाली क्षति को रोका जा सके।



