नलवा एटीएम के पास ट्रक और पिकअप में जोरदार भिडंत से पिकअप चालक की स्थिति गंभीर,पूंजीपथरा पुलिस ने भेजा अस्पताल

नलवा एटीएम के पास ट्रक और पिकअप में जोरदार भिडंत से पिकअप चालक की स्थिति गंभीर,पूंजीपथरा पुलिस ने भेजा अस्पताल

तमनार पूंजीपथरा थाना अंतर्गत आज रायगढ़ घरघोड़ा रोड पर नलवा प्लांट के एसबीआई एटीएम गेट के पास ट्रक और पिकप के बीच जबरजस्त भिड़ंत हो गई हैं। जिससे पिकप चालक को गंभीर चोटें आई है। नलवा उद्योग के एंबुलेंस से घायल पिक अप ड्राइवर को जिला चिकित्सालय ले जाया गया हैं। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है।
मौके से ट्रक नं, CG15 DG3914 ट्रक चालक फरार हो गया है। पुंजीपथरा पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।ज्ञात हो कि 36 घंटे के भीतर तीन जानलेवा हादसे
रायगढ़ जिले में इन दिनों लगातार सड़क हादसे की खबर सामने निकल कर आ रही ही बीते दिन इसी रोड पर नलवा प्लांट के गेट नंबर 3 के पास चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, तो वह दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी बीच आज सुबह एन एच पर भी सड़क हादसे में भाजपा नेता के छोटे भाई की मौत हो गई है।



