गायत्री मन्दिर तमनार के 11वें स्थापना दिवस पर गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ,उपासना सम्पन्न

गायत्री मन्दिर तमनार के 11वें स्थापना दिवस पर गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ,उपासना सम्पन्न

तमनार /दुलेन्द्र पटेल 26.5.2021 अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 26 मई 2021 बुधवार को गायत्री मन्दिर तमनार के 11 वें स्थापना दिवस बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना वैश्विक महामारी के निवारण व पर्यावरण शुद्धिकरण हेतु गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ,उपासना किया गया। 26 मई को प्रातः 9:00 बजे से 11:00 के बीच सभी परिजनों एवं धर्मशील भाइयों बहनों द्वारा अपने घर पर एक साथ यज्ञ किया गया। कोई भी कार्य एक साथ मिलकर,एक समय में,एक भाव से करने पर उसका परिणाम कई गुना बढ़ जाता है। संघ की शक्ति,दुर्गा शक्ति परमपिता परमेश्वर से की गयी सामूहिक प्रार्थना को सुनते है एक साथ,एक समय,एक भाव के साथ वैश्विक महामारी का विनाश,विश्व में सुख-शांति- सद्बुद्धि,एवं सभी स्वस्थ रहें, हमारी प्रतिरोध क्षमता बढ़े कामना की गई। गाय का घी संमिधा हवन के लिए लकड़ी आम पीपल खाकरा बड़ एवं ,गो गोबर के कंडे छाणे का उपयोग किया गया।

अजवाइन,कपूर,इलायची,गुड, जायफल,सुठ,गुग्गल,लोवान मिलाकर गायत्री महामंत्र से 11 या 24 आहुति,साथ ही सबके स्वास्थ्य लाभ,एवं निरोग हेतु महाकाल को महामृत्युंजय मंत्र से पांच आहुति यज्ञ भगवान को प्रदान किया गया। कोरोना वायरस के विनाश लिए विशेष आहुति प्रदान किया गया।



