तमनार तहसीलदार को सुकमा जिले के सरहद सिलेगर में पुलिस कैंप खोलने का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर गोलीबारी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हेतु ज्ञापन

तमनार तहसीलदार को सुकमा जिले के सरहद सिलेगर में पुलिस कैंप खोलने का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर गोलीबारी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हेतु ज्ञापन

तमनार @संदेशा दक्षिण बस्तर के सुकमा और बीजापुर जिले के सरहद सिलेगर में पुलिस कैंप खोले जाने का 17. 5.2021 से विरोध कर रहे हजारों ग्रामीणों भीड़ पर अचानक गोली चलाया गया आंसू गैस छोड़े गए तथा मारपीट भी किया गया जिसमें भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई जबकि 2 दर्जन से अधिक आदिवासी घायल हो गए, मारे गए तथा घायल लोगों को पुलिस द्वारा माओवादी नक्सली बताया गया ग्रामीणों के विरोध को माओवादी नक्सली प्रायोजित बताया गया यह घटना पहली बार नहीं है जब बस्तर संभाग में विकास का नाम लेकर नक्सली उन्मूलन के आड़ में भोले भाले निर्दोष आदिवासियों को परेशान किया जाता है आदिवासियों के साथ फर्जी मुठभेड़ फर्जी समर्पण फर्जी हत्या के अनेक मामले प्रकाश में आता रहता है नक्सलियों के विरोध में फोर्स के विरोध में बस्तर में स्थाई शांति स्थापना हेतु सर्व आदिवासी समाज मांग करता है निवेदन है कि उपरोक्त मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कर और मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ एक करोड़ रुपए और घायलों को 50 लाख रुपये मुआवजा राशि दिए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।कनदर्भ सिदार,सुक्रसेन सिदार,ग़ुलापी सिदार उपस्थित रहे।



